20, 21 व 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना

20, 21 व 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20, 21 व 22 फरवरी को पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा होगा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ गया।मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा और पारा 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि रायपुर में पारा 34.2 डिग्री पर रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। प्रदेश में दो दिन बाद मौसम में बदलाव आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *