प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में लू का अलर्ट जारी हो गया है। रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जिलों में होली के दिन यानी शुक्रवार को लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर घूमने के बजाय घरों में रहना होगा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की बात भी कही है।