होली पे चारों ओर रंग और जश्न का माहौल

होली पे चारों ओर रंग और जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय एक दिन पहले ही जशपुर रवाना हो चुके थे, वह परिवार और आम लोगों के साथ अपने गृह ग्राम बगिया में होली का त्योहार मनाई। लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सीएम साय ने कहा कि होली के त्योहार पर हमें अपने सारे पुराने गिले-शिकवे भूल जाने चाहिए। यह त्योहार आपसी भाईचारे को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर लेकर आता है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भिलाई के अपने निवास में होली मना रहे हैं। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष किरण सिंहदेव जगदलपुर में आम लोगों के साथ त्यौहार मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी दंतेवाड़ा में रहकर होली मना रहे हैं।

राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों और राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग भिलाई, जगदलपुर में प्रमुख चौक चौराहों पर लोग होली का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *