राजस्थान में अगले तीन दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।मध्यप्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का दौर रविवार से थम गया। अगले 3 दिन तक पारे में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 मार्च से प्रदेश में नए सिस्टम का असर देखने को मिलेगा।वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में आज से फिर पारा चढ़ने लगेगा। रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।रविवार को राजनांदगांव में पारा 36.5 डिग्री रहा। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे।