दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता

दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले सुपर ओवर में हरा दिया। सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए मिचेल स्टार्क के खिलाफ 11 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स से केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने संदीप शर्मा के खिलाफ 4 गेंद पर टारगेट हासिल कर लिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने बॉलिंग चुनी। दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स भी 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सका। मिचेल स्टार्क ने 20वें ओवर में शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल के खिलाफ 9 रन डिफेंड करते हुए मैच टाई कराया।

राजस्थान रॉयल्स से नीतीश राणा और यशस्वी जायसवाल दोनों ने फिफ्टी लगाई। कप्तान संजू सैमसन 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। दिल्ली से अभिषेक पोरेल ने 49 रन बनाए। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *