मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकटों से हराया

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 18वें सीजन में लगातार तीसरा मैच जीता। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने बॉलिंग चुनी। चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने फिफ्टी लगाई। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स से शिवम दुबे ने 50 और रवींद्र जडेजा ने 53 रन बनाए। जडेजा ने 1 विकेट भी लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में छठा मैच गंवाया, टीम 2 ही मैच जीत सकी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जैमी ओवर्टन, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना, शिवम दुबे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *