प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है।
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए। एनकाउंटर अभी जारी है।