मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हरियाणा, छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, अरुणाचल सहित 8 राज्यों के कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान है।मध्यप्रदेश में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सोमवार को भी राज्य में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि, कुछ जिलों में तेज गर्मी रही।मध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा।छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।