जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के अलीशेर इलाके में चल रही है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। मरने वाला आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का बताया जा रहा है। जबकि दो अन्य आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।