केंद्र सरकार ने धान, कपास, सोयाबीन, अरहर समेत खरीफ की 14 फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 28 मई को यह फैसला लिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई मिनिमम सपोर्ट प्राइस 2,369 रुपए तय की गई है, जो पिछली मिनिमम सपोर्ट प्राइस से 69 रुपए ज्यादा है।
कपास की नई मिनिमम सपोर्ट प्राइस 7,710 रुपए तय की गई है। इसकी एक दूसरी किस्म की नई मिनिमम सपोर्ट प्राइस 8,110 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 589 रुपए ज्यादा है। नई मिनिमम सपोर्ट प्राइस से सरकार पर 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 7 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि MSP फसल की लागत से कम से कम 50% ज्यादा हो, इस बात का ध्यान रखा गया है।