जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

असम में 19 जिलों के 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य के करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।रविवार को 2 और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़-लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को लगाया गया है। राजस्थान में रविवार को अधिकांश जगह बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई। दोपहर बाद कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। सीकर में सुबह बारिश हुई, जबकि जयपुर में शाम को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से यह आगे नहीं बढ़ा है। इधर, मानसून के आने से पहले पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह से बीच-बीच में हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। 4 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान चल सकता है। मौसम विभाग ने कल और परसों 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब के 16 जिलों में सोमवार को बारिश, तेज हवाएं और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में नौतपा का आज आखिरी दिन है। यूपी के 44 जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज बिलासपुर संभाग को छोड़कर रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश, तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *