39 करोड़ लागत के 22 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 14 करोड़ लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन

39 करोड़ लागत के 22 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 14 करोड़ लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनजातीय योध्दाओं के बलिदान को स्कूल एवं कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। जनजातीय वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने से दुनिया में एक अलग संदेश पहुंचा है। प्रदेशभर में सांदीपनि विद्यालय खोलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात उमरिया जिले के पाली में ‘पेसा महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमि-पूजन और 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेसा महा सम्मेलन में 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पेसा महासम्मेलन में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं का हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किया।

 इस अवसर पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, बांधवगढ विधायक श्री शिव नारायण सिंह, पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के नागरिक  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *