मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मौसम सामान्य रहा है। इंदौर और रायसेन में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। गुरुवार को उज्जैन, रायसेन, उज्जैन और धार में तेज बारिश देखने को मिली थी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दंतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंधी-बारिश की भी संभावना है। वहीं, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *