जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

देश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान में 23 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र के अलर्ट के बाद गर्मी-लू से राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है। उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।उत्तर प्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी जिलों में गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों लू और 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में मानसून 20-26 जून के बीच सक्रिय हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज लू चलने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में आज हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की एक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। बस्तर में पिछले कुछ दिनों से अटका मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *