पीएम नरेंद्र मोदी को घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। घाना ने ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया है। साइप्रस के बाद पीएम मोदी घाना ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। पीएम मोदी ने इस दौरे पर 4 अलग-अलग समझौते किए हैं।घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने कहा, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि भारत और घाना आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। दोनों देश इसके खिलाफ मिलकर काम करेंगे। घाना में पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है। बातचीत और कूटनीति के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर एकमत हैं। दोनों देशों ने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताई है।
