देशभर में इस समय मानसून सक्रिय है और रुक-रुककर अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मानसून का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे 5 से 11 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
- उत्तर-पश्चिम भारत: राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। यहाँ गरज और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
- मध्य और पूर्वी भारत: मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी भारी बारिश हो सकती है।
- पश्चिम भारत: महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में भी अगले सात दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
- दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी तेज बारिश का अनुमान है।
- पूर्वोत्तर भारत: मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में भी अगले सात दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है।