मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के पोलायकलां तहसील के ग्राम खड़ी में खराब हुई सोयाबीन की फसल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगी।
उन्होंने शाजापुर समेत सभी जिलों के कलेक्टरों को तुरंत खराब हुई फसल का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी और कीटों के प्रकोप से जहां भी फसल का नुकसान हुआ है, उसका पूरा सर्वे कराया जाएगा और किसानों को अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को यह भी निर्देश दिए कि जिन किसानों को पिछले वर्षों का फसल बीमा नहीं मिला है, उनके मामले जल्द से जल्द निपटाए जाएँ। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में नर्मदा-पार्वती-चंबल-कालीसिंध लिंक परियोजना से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।