प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ज्ञान भारतम् अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की समृद्ध ज्ञान परंपराओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने ज्ञान भारतम् पोर्टल लॉन्च किया। यह डिजिटल मंच प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और आम जनता तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करेगा।
मोदी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भारत के प्राचीन ज्ञान को सुरक्षित रखना और शोध को बढ़ावा देना है, जिससे दुर्लभ ग्रंथ विद्वानों और युवाओं के लिए सुलभ हो सकें। उन्होंने भारतीय ग्रंथों में निहित वैज्ञानिक, दार्शनिक और आध्यात्मिक ज्ञान की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया।