मानसून की वापसी से पहले देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट: 27 से 30 सितंबर तक झमाझम
देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार अभी भी बरकरार है, और इस सीजन में अब तक शानदार बारिश हुई है, जिससे नदी, तालाब और बांध लबालब हैं। अब एक बार फिर मानसून अपना अंतिम असर दिखाने वाला है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27, 28, 29 और 30 सितंबर के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
क्षेत्रवार बारिश का अनुमान:
- उत्तर-पश्चिम भारत: राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इन चार दिनों के दौरान भारी से हल्की/मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान आंधी, तेज़ हवाओं और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
- पूर्वी और मध्य भारत: मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में भी मानसून फिर असर दिखाएगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है।
- पश्चिम भारत: महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में अगले 4 दिनों तक तेज़ हवाओं के साथ रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है।
- दक्षिण भारत: तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरस सकते हैं।
- उत्तर-पूर्व भारत: मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में 27 से 30 सितंबर के बीच तेज़ बारिश का अलर्ट है।