मुख्यमंत्री ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के 9 पदक विजेताओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के 9 पदक विजेताओं को किया सम्मानित


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को उनके निवास पर 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के 9 पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने इन सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप ₹10.81 लाख से अधिक की राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

पदक विजेताओं का विवरण

कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित हुई इस चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी, भोपाल के खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक अर्जित किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले 9 प्रमुख खिलाड़ियों में ये शामिल थे:

  • श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह: 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • सुश्री आशी चौकसे: 1 स्वर्ण
  • श्री कुशाग्र सिंह राजावत: 1 स्वर्ण
  • श्री शमी उल्लाह खान: 1 स्वर्ण
  • सुश्री नीरू ढाडा: 2 स्वर्ण
  • सुश्री मानसी रघुवंशी: 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • श्री ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया: 1 कांस्य
  • श्री सैय्यद अहयान अली: 1 कांस्य
  • श्री सूरज शर्मा: 4 स्वर्ण, 1 रजत

इस अवसर पर प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनीष सिंह, संचालक खेल श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *