बिहार चुनाव: NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान, BJP-JDU 101-101 सीटों पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए (NDA) में सीट बँटवारे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। हफ्तों की खींचतान के बाद, गठबंधन ने आखिरकार सीटों के बँटवारे का फार्मूला जारी कर दिया है।

ये है अंतिम फार्मूला:

  • बीजेपी और जेडीयू दोनों को बराबर-बराबर 101-101 सीटें मिली हैं।
  • चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के खाते में 29 सीटें आई हैं।
  • रालोमो (उपेंद्र कुशवाहा) और हम (जीतन राम मांझी) को 6-6 सीटें आवंटित की गई हैं।

बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर इस सहमति की पुष्टि की। नेताओं ने कहा कि पूरा एनडीए परिवार एकजुट है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *