स्टॉक मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट न्यूज़

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स लगभग 300 अंकों की कमी के साथ 82,200 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी भी लगभग 100 अंक गिरकर 25,200 के स्तर पर है।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 लाल निशान में हैं। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1% तक की गिरावट देखी जा रही है। इसके विपरीत, एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल के शेयरों में बढ़त है।

निफ्टी 50 के 36 शेयरों में गिरावट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IT, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर 1% तक नीचे हैं। हालांकि, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में कारोबार लगभग स्थिर बना हुआ है।

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.01% गिरकर 48,088 पर, कोरिया का कोस्पी 1.26% नीचे 3,564 पर, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14% की बड़ी गिरावट के साथ 25,463 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30% गिरकर 3,846 पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले 10 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 1.90% गिरकर 45,480 पर, नैस्डेक कंपोजिट 3.56% और S&P 500 2.71% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *