कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: कोदो-कुटकी खरीदी और किसानों के लिए भावांतर योजना को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले: कोदो-कुटकी खरीदी और किसानों के लिए भावांतर योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई, जिसमें किसान और पेंशनर्स हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

  • कोदो-कुटकी उपार्जन: जनजातीय किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पहली बार प्रमुख उत्पादक जिलों से कोदो-कुटकी की खरीदी की जाएगी।
    • यह खरीदी रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित अन्य जिलों से मांग आने पर की जाएगी।
    • खरीफ 2025 में कुटकी ₹3500 प्रति क्विंटल और कोदो ₹2500 प्रति क्विंटल के दर से लगभग 30 हजार मीट्रिक टन उपार्जन होगा।
    • किसानों को ₹1000 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से मिलेगी।
  • सोयाबीन भावांतर योजना: खरीफ 2025 के सोयाबीन किसानों के लिए ‘भावांतर योजना’ (प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम) लागू की गई है।
    • योजना के तहत 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडियों में सोयाबीन बेचने पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (₹5328) और मॉडल रेट के अंतर की राशि डीबीटी से मिलेगी।
  • रेशम समृद्धि योजना: भारत सरकार की सिल्क समग्र-2 योजना को 25% राज्यांश के साथ ‘रेशम समृद्धि योजना’ के रूप में चलाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।
    • इसमें सामान्य वर्ग को 75% और SC/ST वर्ग को 90% तक आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे हितग्राहियों की आय में वृद्धि होगी।
  • पेंशनर्स को राहत: पेंशनर और परिवार पेंशनर की महंगाई राहत दर में वृद्धि की गई है।
    • सातवें वेतनमान के तहत महंगाई राहत 53% से बढ़कर 55% और छठवें वेतनमान के तहत 246% से बढ़कर 252% हो गई है। यह वृद्धि 1 सितंबर 2025 (भुगतान माह अक्टूबर 2025) से लागू होगी।
  • अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
    • MSME क्षेत्र के लिए भारत सरकार की “RAMP” (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति।
    • ‘सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना 2021’ में नए प्रावधानों को शामिल किया गया। इसके तहत 2025-26 और 2026-27 में 5 हजार पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण मिलेगा।
    • आरक्षक अरुण सिंह भदौरिया को प्रधान आरक्षक के पद पर क्रम से पूर्व पदोन्नति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *