मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम से किया आग्रह, लापता इंजीनियर हेमंत सोनी की तलाश में मांगी मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम से किया आग्रह, लापता इंजीनियर हेमंत सोनी की तलाश में मांगी मदद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर चर्चा की है। उन्होंने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री हेमंत सोनी की तलाश के लिए व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि श्री हेमंत सोनी अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश गए थे और 16 अक्टूबर को बजरंग सेतु पुल से गंगा नदी में गिरकर लापता हो गए। दुर्घटना की सूचना दो-तीन दिन पहले प्राप्त हुई थी, लेकिन श्री सोनी का अभी तक कोई पता नहीं चला है। बचाव दल और स्थानीय पुलिस द्वारा खोजबीन लगातार जारी है। हालांकि, गंगा नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव अभियान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे मध्य प्रदेश के युवक की तलाश और इस संबंध में एनडीआरएफ तथा बचाव दल द्वारा त्वरित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *