किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरस्त किया विवादित सर्क्यूलर, 10 घंटे निर्बाध बिजली का आश्वासन

किसान हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरस्त किया विवादित सर्क्यूलर, 10 घंटे निर्बाध बिजली का आश्वासन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को एक संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि अन्नदाताओं (किसानों) का हित राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

विवादित सर्क्यूलर तत्काल प्रभाव से निरस्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उस विवादित सर्क्यूलर को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की घोषणा की, जिसके कारण जनसामान्य में गलतफहमी पैदा हुई थी। इसके साथ ही, इस मामले से जुड़े संबंधित चीफ इंजीनियर को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील और किसान हितैषी सरकार काबिज है। उन्होंने बताया कि किसानों के समग्र उत्थान के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि विवादित सर्क्यूलर को रद्द करने के साथ-साथ, इसे जारी करने वाले संबंधित अधिकारी पर भी विधि अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *