वृंदावन की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री ने लिया ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में भाग

वृंदावन की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री ने लिया ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में भाग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर ‘बागेश्वर धाम’ के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में सम्मिलित होने का असीम आनंद व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदयात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा, जो दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची है, संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों से अपील की कि वे पदयात्रा मार्ग पर इसमें अवश्य सहभागी बनें।

मीडिया को दिए संदेश में डॉ. यादव ने पदयात्रा की सफलता के लिए पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता के भाव की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा, “यह तो ब्रज का धाम है, जो कृष्ण कन्हैयालाल की भूमि है। यहां की रज के कण-कण में भगवान हैं।” उन्होंने बागेश्वर धाम के इस सामाजिक समरसता के संकल्प को “अच्छा संकल्प” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *