₹8174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन; उज्जैन-मक्सी फोर लेन रोड की सौगात

₹8174 करोड़ की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन; उज्जैन-मक्सी फोर लेन रोड की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शाजापुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र मक्सी के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र, जो अपनी मीठी संस्कृति और उर्वर भूमि के लिए प्रसिद्ध है, अब ग्रीन एनर्जी का हब बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से उज्जैन-शाजापुर की पुण्यधरा हरित ऊर्जा उत्पादन के उपकरणों का प्रोडक्शन सेंटर बनेगी, जिससे मक्सी नगर सेंट्रल इंडिया के ग्रीन मैनुफैक्चरिंग हब के रूप में अपनी नई पहचान कायम करेगा।

विकास कार्यों की सौगातें:

  • औद्योगिक निवेश: मुख्यमंत्री ने मक्सी नगर में करीब ₹8,174 करोड़ की लागत से बनने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों (चार भूमिपूजन, दो लोकार्पण) का शुभारंभ किया। इससे इस क्षेत्र के 15 हज़ार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार मिलेगा।
  • सड़क विकास: डॉ. यादव ने करीब ₹384 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली करीब 38.95 किलोमीटर लम्बी उज्जैन से मक्सी तक की फोर लेन रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
  • कुल सौगात: उन्होंने बताया कि शाजापुर जिले को आज ₹487 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, जो औद्योगिक इकाइयों के निवेश के अतिरिक्त है।
  • जल परियोजना: उन्होंने कहा कि पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो लिंक परियोजना का लाभ भी इस क्षेत्र को मिलेगा।

प्रदेश की प्रगति और विकास दर:

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश समृद्धि और प्रगति की अनवरत यात्रा पर अग्रसर है। उन्होंने उज्जैन और शाजापुर को जुड़वा भाईयों की तरह बताते हुए कहा कि शाजापुर में शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज और शाजापुर में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *