इथियोपिया के पीएम ने खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को घुमाया, एयरपोर्ट पर पिलाई पारंपरिक कॉफी;

इथियोपिया के पीएम ने खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को घुमाया, एयरपोर्ट पर पिलाई पारंपरिक कॉफी;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन से इथियोपिया की अपनी पहली राजकीय यात्रा शुरू कर दी है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया।

एक अनौपचारिक और व्यक्तिगत पहल में, पीएम अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को पारंपरिक कॉफी पिलाई। इसके बाद वह खुद कार चलाकर उन्हें होटल तक ले गए, रास्ते में उन्हें साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया।

नेशनल पैलेस में पीएम अहमद अली ने उनका औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक से पहले, प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘दि ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया, जिसे पीएम मोदी ने ‘गौरव की बात’ बताया।

बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने अपनी पहली इथियोपिया यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर ‘अपनेपन का एहसास’ हुआ।

पीएम अहमद अली ने प्रधानमंत्री मोदी के अफ्रीका के साथ साझेदारी को लेकर उनकी सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज भारत और इथियोपिया को एक नई और मजबूत साझेदारी की आवश्यकता है, जो ‘आपसी सम्मान, बराबरी और सहयोग’ पर टिकी हो, ताकि दोनों देश मिलकर प्रगति कर सकें।

होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात भी की, जहां एक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर इथियोपिया में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *