मुंबई: वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब केवल एक उभरती अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीना में 49 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल प्लांट और धार में देश का सबसे बड़ा पीएम टेक्सटाइल पार्क प्रदेश की औद्योगिक शक्ति को दर्शाते हैं।
उन्होंने पर्यटन और बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 13.41 करोड़ पर्यटक मध्यप्रदेश आए। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर के बाद अब ग्वालियर और जबलपुर को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रीवा और ओंकारेश्वर की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।