मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट: ग्वालियर में जुटेगा दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा, 2 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स का दिखेगा खाका

मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट: ग्वालियर में जुटेगा दिग्गज उद्योगपतियों का जमावड़ा, 2 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स का दिखेगा खाका

मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में डॉ. मोहन यादव सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। ग्वालियर में होने वाली समिट में जुपिटर वैगन्स, वर्धमान समूह, जेके टायर और ग्रीनको जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान शिरकत करेंगे। समिट का मुख्य विषय ‘निवेश से रोजगार-अटल संकल्प’ रखा गया है।

समिट की मुख्य विशेषताएं:

  • प्रदर्शनी: 45 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें सफल स्टार्टअप्स और जीआई टैग आधारित उत्पादों का प्रदर्शन होगा।
  • सम्मान: उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा।
  • भूमि आवंटन: संभाग स्तर पर उद्योगों के लिए भूमि आवंटन और प्रोत्साहन राशि का वितरण होगा।
  • डिजिटल पहल: सुरक्षा और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ई-जीरो एफ.आई.आर. प्रणाली लॉन्च की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *