आज से बिना आधार लिंक वाले यूजर्स के लिए टिकट बुकिंग के समय में बदलाव, जानें क्या हैं नई पाबंदियां

आज से बिना आधार लिंक वाले यूजर्स के लिए टिकट बुकिंग के समय में बदलाव, जानें क्या हैं नई पाबंदियां

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए नियमों का दूसरा चरण आज, 5 जनवरी से लागू कर दिया है। इस नियम के तहत जिन यूजर्स ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, वे ‘रिजर्वेशन ओपनिंग डे’ पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

फेज के अनुसार लागू होने वाले नियम: रेलवे इस व्यवस्था को तीन चरणों में लागू कर रहा है:

  1. पहला फेज (29 दिसंबर): सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुकिंग पर रोक लगाई गई थी।
  2. दूसरा फेज (आज, 5 जनवरी से): बिना आधार वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
  3. तीसरा फेज (12 जनवरी से): पाबंदी का समय बढ़कर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक हो जाएगा।

यह नियम केवल उन टिकटों पर लागू होगा जिनकी बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले (ओपनिंग डे) शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *