शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती, सेंसेक्स 84,800 के नीचे फिसला; ऑटो और बैंकिंग शेयरों पर दबाव
भारतीय शेयर बाजार में आज, 7 जनवरी को बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 84,800 के स्तर पर देखा गया, वहीं निफ्टी भी 50 अंकों से अधिक टूटकर 26,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मुख्य रूप से ऑटो, बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई है।
संस्थागत निवेशकों का रुख: भले ही बाजार में आज गिरावट है, लेकिन आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का भरोसा कायम है। 6 जनवरी को DII ने ₹1,528 करोड़ की बड़ी खरीदारी की, जबकि विदेशी निवेशकों (FII) ने मात्र ₹142 करोड़ के शेयर खरीदे। गौर करने वाली बात यह है कि दिसंबर 2025 में जब FII ने ₹34,349.62 करोड़ की निकासी की थी, तब DII ने ₹79,619.91 करोड़ का निवेश कर बाजार को सहारा दिया था।