विदिशा के नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव; बोले- 2026 को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में मनाएगा देश

विदिशा के नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव; बोले- 2026 को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में मनाएगा देश

विदिशा/बासौदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ पर किए गए आक्रमण को 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसी गौरवशाली इतिहास के पुनरुत्थान को रेखांकित करने के लिए यह पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या, उज्जैन और काशी की तरह अब सनातन संस्कृति का वैभव पूरी दुनिया में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने 1000 वर्ष पुराने नीलकंठेश्वर मंदिर को पुरातत्व और धार्मिक आस्था की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *