‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए पीएम मोदी, 3000 ड्रोन्स के जरिए देखी सोमनाथ की गौरव गाथा

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए पीएम मोदी, 3000 ड्रोन्स के जरिए देखी सोमनाथ की गौरव गाथा

राजकोट/सोमनाथ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार शाम सोमनाथ पहुंचे। राजकोट से हेलिकॉप्टर द्वारा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा। इसके पश्चात उन्होंने सोमनाथ मंदिर में सोमेश्वर महादेव की महाआरती की और मंदिर में चल रहे 72 घंटे के अखंड ‘ऊं जाप’ में भी हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक विशेष ड्रोन शो देखा, जिसमें 3,000 ड्रोन्स के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक संघर्ष और गौरव की गाथा प्रस्तुत की गई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए सोमनाथ को ‘सभ्यतागत साहस का गौरवपूर्ण प्रतीक’ बताया। रात्रि विश्राम से पहले उन्होंने सोमनाथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *