भारत मनाएगा 77वां गणतंत्र दिवस: ‘वंदेमातरम्’ थीम पर सजेगा कर्तव्य पथ, यूरोपीय नेता होंगे मुख्य अतिथि

भारत मनाएगा 77वां गणतंत्र दिवस: ‘वंदेमातरम्’ थीम पर सजेगा कर्तव्य पथ, यूरोपीय नेता होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली: भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है। इस वर्ष की परेड का मुख्य आकर्षण ‘वंदेमातरम्’ थीम होगी, जिसके माध्यम से देश की सांस्कृतिक आत्मा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

परेड की नई झलकियां: इस बार कर्तव्य पथ पर कई ‘पहली बार’ होने वाली चीजें दिखाई देंगी। सेना की नई ‘भैरव लाइट कमांडो बटालियन’ अपना दमखम दिखाएगी। वहीं, रिमाउंट एंड वेटरनरी विंग के जानवर, जिनमें 2 बैक्ट्रियन ऊंट, 4 जास्कर टट्टू और शिकारी पक्षी शामिल हैं, पहली बार मार्च पास्ट का हिस्सा बनेंगे। फ्लाईपास्ट में राफेल और सुखोई जैसे 29 लड़ाकू विमान गर्जना करेंगे, हालांकि इस बार तेजस को शामिल नहीं किया गया है। रक्षा सचिव ने स्पष्ट किया कि बेहतरीन प्लेटफॉर्म्स का चयन रोटेशन के आधार पर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *