नर्मदापुरम-बनखेड़ी स्टेट हाईवे होगा फोरलेन; ₹2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट के लिए सर्वे और जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू

नर्मदापुरम-बनखेड़ी स्टेट हाईवे होगा फोरलेन; ₹2200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट के लिए सर्वे और जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने नर्मदापुरम-पिपरिया टू-लेन स्टेट हाईवे को अब बनखेड़ी तक फोरलेन करने की योजना तैयार की है। लगभग 2200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट का दायरा अब बढ़ गया है। विभाग द्वारा वर्तमान टू-लेन सड़क के दोनों ओर सरकारी और निजी भूमि के आकलन का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि जल्द ही भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

संभागीय महाप्रबंधक सियाराम अहिरवार ने बताया कि इस प्रस्तावित फोरलेन में कई नए ब्रिज, पुलिया और बायपास का निर्माण किया जाएगा। पूर्व में केवल पिपरिया तक 78 किमी के लिए ₹1285 करोड़ की डीपीआर बनाई गई थी, लेकिन अब बनखेड़ी तक विस्तार होने से लागत में और वृद्धि होगी। वर्तमान में सर्वे टीम सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और निर्माण के लिए आवश्यक भूमि की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *