77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ बनेगा ‘जन-भागीदारी’ का गवाह, 10,000 विशेष अतिथि होंगे शामिल

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ बनेगा ‘जन-भागीदारी’ का गवाह, 10,000 विशेष अतिथि होंगे शामिल

नई दिल्ली: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2026) के अवसर पर नई दिल्ली का कर्तव्य पथ एक अनूठे दृश्य का साक्षी बनेगा। सरकार ने ‘राष्ट्र निर्माण’ में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय उत्सवों में आम जनता की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है।

इस विशिष्ट अतिथि सूची में समाज के हर तबके को स्थान दिया गया है। इनमें गगनयान और चंद्रयान मिशन के वैज्ञानिकों से लेकर लखपति दीदी, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान और सीमा सड़क संगठन (BRO) के निर्माण श्रमिक शामिल हैं। साथ ही, वीर गाथा परियोजना के विजेताओं और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। इन सभी मेहमानों को परेड में विशेष स्थान पर बैठाया जाएगा और उन्हें केंद्रीय मंत्रियों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *