दावोस में मध्य प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: आईटी और डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश करेगा गूगल, प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक

दावोस में मध्य प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: आईटी और डेटा सेंटर सेक्टर में निवेश करेगा गूगल, प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक

दावोस (स्विट्जरलैंड): वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। मंगलवार को गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट श्री संजय गुप्ता और मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में श्री गुप्ता ने मध्य प्रदेश के आईटी (IT), आईटीईएस (ITeS) और डेटा सेंटर परियोजनाओं में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है।

ग्रीन एनर्जी पर आधारित नीति: बैठक के दौरान राज्य सरकार ने अपनी दूरगामी सोच का प्रदर्शन करते हुए गूगल को अवगत कराया कि राज्य में डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए सतत और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष ‘हरित ऊर्जा आधारित नीति’ (Green Energy Policy) तैयार की जा रही है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति में अधिकारियों ने रेखांकित किया कि मध्य प्रदेश का नीतिगत ढांचा वैश्विक कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *