दावोस में मध्य प्रदेश की निवेश दस्तक: श्रीलंकाई दिग्गज जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी ने दिखाई एमपी में दिलचस्पी

दावोस में मध्य प्रदेश की निवेश दस्तक: श्रीलंकाई दिग्गज जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी ने दिखाई एमपी में दिलचस्पी

दावोस (स्विट्जरलैंड): वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश की संभावनाएं तलाशने की अपनी रणनीति को जारी रखा है। यात्रा के दूसरे दिन, प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार) श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक समूहों में से एक, जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष्णन बालेंद्र के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।

निवेश के प्रमुख क्षेत्र: इस बैठक में विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य), खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री मनीष सिंह ने समूह को राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी दी, जिससे राज्य को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *