आज नागपुर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी सूर्यकुमार की भारतीय टीम

आज नागपुर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी सूर्यकुमार की भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम आज से अपने नए साल के टी-20 अभियान का आगाज करने जा रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 7 फरवरी से भारत की मेजबानी में ही टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होना है। वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी द्विपक्षीय सीरीज है, जिसे ‘फाइनल टेस्ट’ माना जा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह मुकाबला निजी तौर पर भी अहम है, क्योंकि साउथ अफ्रीका दौरे पर उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। वहीं, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जिन्हें वनडे सीरीज के दौरान आराम दिया गया था।

संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है:

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *