दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने यूनाईटेड कॉन्सियसनेस ग्लोबल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर योग और चेतना के प्रसार पर चर्चा की। इस दौरान संगठन ने घोषणा की कि वर्ष 2027 में उज्जैन की प्रसिद्ध कालिदास अकादमी में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने संगठन द्वारा जर्मनी जैसे देशों में योग को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य और चेतना का साझा मंच है। संगठन ने उज्जैन में एक स्थायी योग केंद्र स्थापित करने की इच्छा भी जताई है। डॉ. यादव ने इस दिशा में सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने वाले हर प्रयास का पूर्ण समर्थन करेगी।