चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: एक ही दिन में ₹15,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹1.51 लाख के स्तर पर आया

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: एक ही दिन में ₹15,000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹1.51 लाख के स्तर पर आया

नई दिल्ली: बुलियन मार्केट में आज यानी गुरुवार, 22 जनवरी को बड़ी हलचल देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में करीब 5% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। चांदी आज लगभग ₹15,000 प्रति किलो सस्ती होकर ₹3,03,584 पर खुली, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह ₹3,19,097 पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि बुधवार को कारोबार के दौरान चांदी ₹3,20,075 के अपने अब तक के उच्चतम स्तर (All Time High) पर पहुंच गई थी।

चांदी के साथ-साथ सोने के दाम भी नीचे आए हैं। सोने की कीमत में ₹2,728 की कमी आई है, जिससे अब यह ₹1,51,499 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कल सोना ₹1,55,204 के हाई लेवल को छूने के बाद ₹1,54,277 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *