नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली में पिछले सात वर्षों में जनवरी महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। इससे पहले जनवरी 2019 में पारा इससे ऊपर गया था।
ग्रैप-3 की पाबंदियों से राहत: हवा की गुणवत्ता में आए सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर से GRAP-3 के कड़े प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिए हैं। निर्माण कार्यों और अन्य गतिविधियों पर लगी रोक हटने से नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, ग्रैप-1 और ग्रैप-2 की पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी। आयोग ने चेतावनी दी है कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए नागरिकों को एहतियात बरतने की जरूरत है।