‘जहाँ विज्ञान खत्म होता है, वहीं से शुरू होता है धर्म’: दादा गुरु के प्रकटोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

‘जहाँ विज्ञान खत्म होता है, वहीं से शुरू होता है धर्म’: दादा गुरु के प्रकटोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार देर शाम दावोस (विदेश) की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद संस्कारधानी जबलपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने माँ नर्मदा के तट सरस्वती घाट पर आयोजित ‘दादा गुरु’ के प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई विधायक और भारी संख्या में नर्मदा परिक्रमावासी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आस्था को विज्ञान से ऊपर बताते हुए कहा कि हम सब सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। उन्होंने कहा, “जीवन में कई बार विज्ञान के नियम काम करना बंद कर देते हैं, वहीं से धर्म की जय-जयकार शुरू होती है।” उन्होंने नर्मदा परिक्रमावासियों के विशाल समूह की सेवा और व्यवस्था को ईश्वरीय कृपा का प्रमाण बताया। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल और माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और अंत में “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो” भजन गाकर श्रद्धलुओं को भक्ति से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *