मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा ऐलान: मध्यप्रदेश में इसी सत्र से खुलेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय; शिक्षकों के योगदान को बताया अतुलनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा ऐलान: मध्यप्रदेश में इसी सत्र से खुलेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय; शिक्षकों के योगदान को बताया अतुलनीय

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए घोषणा की कि सांदीपनि विद्यालयों की सफलता को देखते हुए प्रदेश में इसी सत्र से 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल है और अब सरकार AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), कोडिंग और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के ऐतिहासिक परीक्षा परिणामों, बढ़ते नामांकन और ‘शून्य ड्रॉप-आउट दर’ का पूरा श्रेय शिक्षकों के समर्पण को जाता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के जो भी हित लाभ शेष हैं, उन्हें सरकार जल्द ही प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *