सेंधवा में ₹80.99 करोड़ की लागत वाली आधुनिक सीवरेज परियोजना पूर्ण; 2048 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हुआ निर्माण

सेंधवा में ₹80.99 करोड़ की लागत वाली आधुनिक सीवरेज परियोजना पूर्ण; 2048 की जरूरतों को ध्यान में रखकर हुआ निर्माण

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी ने बड़वानी जिले के सेंधवा नगर में स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जर्मन विकास बैंक (KfW) के सहयोग से यहां एक वैज्ञानिक सीवरेज प्रणाली स्थापित की गई है। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री संकेत भोंडवे ने बताया कि यह परियोजना वर्तमान की 66,000 आबादी ही नहीं, बल्कि वर्ष 2048 तक की संभावित 90,300 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

परियोजना की तकनीकी विशेषताएं:

  • कुल लागत: निर्माण लागत 66.26 करोड़ रुपये (संचालन एवं संधारण सहित कुल 80.99 करोड़ रुपये)।
  • नेटवर्क: नगर के 18 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 90.55 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई है।
  • कनेक्शन: अब तक 12,346 घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है।
  • संरचना: 3,338 मैनहोल और 3,943 हाउस चेंबर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *