दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, मध्यप्रदेश की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव की अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, मध्यप्रदेश की रेल परियोजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान संसद भवन में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में चल रही रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान डॉ. यादव ने प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित और वर्तमान में प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि राज्य के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई और तीव्र गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *