जबलपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टी-फंक्शनल सिम्युलेटर; MPPGCL ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास

जबलपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टी-फंक्शनल सिम्युलेटर; MPPGCL ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास

जबलपुर: मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) जबलपुर के नयागांव में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से भारत का सबसे बड़ा ‘मल्टी-फंक्शनल थर्मल एवं हाइड्रो ऑपरेटर ट्रेनिंग सिम्युलेटर’ स्थापित करने जा रही है। यह अत्याधुनिक उपकरण अभियंताओं को पावर प्लांट के संचालन और आपातकालीन प्रबंधन का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा, जिससे भविष्य में ‘प्लांट ट्रिपिंग’ जैसी समस्याओं में बड़ी कमी आएगी।

कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में यह संस्थान अब अन्य राज्यों की बिजली कंपनियों और तकनीकी छात्रों के लिए भी प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। यह सिम्युलेटर ‘रिमोट ऑपरेशन’ की सुविधा से भी लैस होगा, जिससे दूर बैठकर भी संयंत्रों का नियंत्रण सीखा जा सकेगा। मुख्य अभियंता दीपक कुमार कश्यप ने बताया कि संस्थान में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधकीय विषयों पर समग्र प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *