बुलियन मार्केट अपडेट: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ा उछाल; चांदी ₹2.59 लाख के पार

बुलियन मार्केट अपडेट: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ा उछाल; चांदी ₹2.59 लाख के पार

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, आज 10 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में आज ₹5,435 प्रति किलोग्राम की भारी वृद्धि हुई है, जिससे इसका भाव ₹2,59,100 पर पहुंच गया है। पिछले दो दिनों की बात करें तो चांदी कुल ₹14,141 महंगी हो चुकी है।

सोने की कीमतों में भी आज मजबूती देखी गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,379 बढ़कर ₹1,56,255 हो गया है, जो सोमवार को ₹1,54,876 पर था। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान कीमतें अभी भी जनवरी में बने ‘ऑल टाइम हाई’ के स्तर से नीचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *