शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 558 अंक टूटा, IT और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 558 अंक टूटा, IT और रियल्टी सेक्टर में भारी बिकवाली

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार के लिए 12 फरवरी का दिन निराशाजनक रहा। बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 558 अंक (0.66%) गिरकर 83,675 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 147 अंकों की गिरावट के साथ 25,807 पर बंद हुआ।

बाजार में सबसे ज्यादा मार IT इंडेक्स पर पड़ी, जो 5.51% तक लुढ़क गया। इसके अलावा मीडिया और रियल्टी शेयरों में भी भारी मुनाफावसूली देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी-50 के 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुझान: डाटा के अनुसार, 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने 944 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 126 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। फरवरी के महीने में अब तक दोनों ही वर्गों ने शुद्ध खरीदारी की है, जहाँ FII ने 5,913 करोड़ और DII ने 3,945 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *